फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   atm card exchange and withdrawl 70 thousand rupees

एटीएम कार्ड बदल कर निकाले 70 हजार रुपये

Thu, 16 Feb 2017 11:41 PM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Thu, 16 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
atm card exchange and withdrawl 70 thousand rupees
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
गांगी बाजार। बड़वार निवासी एक शख्स का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 70 हजार तीन सौ रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पनियरा पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के बड़वार निवासी विनोद सिंह पुत्र रामनारायण सिंह 14 फ़रवरी को दिन में लगभग 12 बजे एसबीआई पनियरा के एटीएम पर बैलेंस चेक करने गए थे। उसी दौरान दो अंजान लोग उसके पास आए और पलक झपकते ही उसके एटीएम कार्ड को बदल कर अपने जेब में रख लिया और दूसरा कार्ड उसे थमा करके वहां चले गए। पीड़ित विनोद का पंजाब नेशनल बैंक पनियरा में खाता है बृहस्पतिवार को वह अपने बैंक के खाते में बैलेंस चेक कराने गया और अपने पासबुक पर प्रिंट कराया तो उसके पैर तले की जमीन खिसक गई। उसने बताया कि उसके मोबाइल पर बैंक का मैसेज नहीं आ रहा था इसलिए वह आज बैंक ही पहुंच गया। जालसाजों की सारी गतिविधि सीसी फुटेज के कैमरे में कैद है। इस संबंध में एसओ पनियरा श्रीधर पाठक का कहना है कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed