फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   angry villegers agitated on power employees

गांव वालों ने बिजली कर्मचारियों को घेरा

Wed, 13 Jul 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
angry villegers agitated on power employees
कटौती से गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे - फोटो : अमर उजाला
अड्डा बाजार। बरवांकला फीडर की बिजली आपूर्ति पिछले पांच दिनों से ठप होने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार की सुबह फाल्ट ठीक करने आए अड्डा हाइडिल के कर्मचारियों को गजरहां चौराहे पर घेर लिया। कुछ लोगों ने उन्हें अपशब्द भी कहा। हालांकि कर्मचारियों ने कोई प्रतिवाद नहीं किया। कर्मचारियों ने स्वीकार किया कि जब बिजली नहीं मिलेगी तो लोगों का नाराज होना लाजिमी था। 
विज्ञापन


बरवांकला फीडर की बिजली आपूर्ति पांच दिनों से ठप है। एसएसओ राजेश सिंह, संविदा कर्मी लाइनमैन शमशेर एवं विनय सिंह मंगलवार की सुबह गजरहा की ओर फाल्ट ठीक करने पहुंचे थे। बार-बार ट्रिपिंग और नाममात्र की सप्लाई से लोग वैसे ही नाराज थे। बिजली कर्मचारियों की टीम देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कर्मियों ने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह इंसुलेटर पंक्चर हो गए हैं और जर्जर तार टूट गए हैं। इस वजह से आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

 
दीनदयाल विद्युतीकरण योजना में दौड़ाए से लगाए जा रही बिजली में सड़क क्रासिंग पर हाईटेंशन तारों के नीचे भी सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई है। खराब ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति का नतीजा है कि घरों के भीतर तक 11 हजार वोल्ट की लाइन उतर जा रही है। जिससे दुर्घटना होनी लाजिमी है। ऐसे में बिजली आपूर्ति कितनी सुचारु होगी कोई भी समझ सकता है। जर्जर व्यवस्था के बीच आपूर्ति बहाल रखना और लोगों की खरी खोटी सुनना कर्मियों की नीयत बन चुकी है। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। उनका कहना था कि जल्द ही बिजली सुचारु रूप से आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed