फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   after suspended inspector ddo gone

इंस्पेक्टर के निलंबन के बाद डीईओ भी हटे  

Wed, 08 Jun 2016 12:11 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
after suspended inspector ddo gone
अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
केवलापुर में नकली शराब की फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले में इंस्पेक्टर के निलंबन के बाद जिला आबकारी अधिकारी (डीईओे)एसआर पांडेय पर भी कार्रवाई हुई है। उन्हें हटाकर बभनान डिस्टलरी फैक्ट्री से अटैच कर दिया गया है। 
विज्ञापन


 आबकारी  विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर हर्ष चौधरी बीते 16 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ चौक थाना क्षेत्र के केवलापुर गांव में जितेंद्र  और राजकुमार के घर में छापेमारी की थी। उनको सूचना मिली थी कि घर में अवैध शराब बनाकर उसकी पैकिंग कर सरकारी शराब की दुकानों पर सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन


नकली शराब को असली दिखाने के लिए उस पर होलोग्राम के साथ ही रैपर भी चिपकाया जा रहा था। छापेमारी में टीम के हाथ 84 पेटी तैयार शराब, दो ड्रम स्प्रिट और छह लाख होलोग्राम के साथ ही तीन लाख ढक्कन और 1200 खाली शीशी भी लगीं हैं। छापेमारी के समय फैक्ट्री में तैयार 84 पेटी देशी शराब को चार पहिया गाड़ी में आपूर्ति करने के लिए भेजा जा  रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने फैक्ट्री संचालक जितेंद्र जायसवाल, राजकुमार जायसवाल समेत चार लोगों के खिलाफ चौक थाना में केस दर्ज कराया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। लंबे समय से चल रही नकली शराब की फैक्ट्री की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। 


शुरुआती जांच में लापरवाही मानते हुए आबकारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्र को निलंबित कर दिया गया था। अब मामले में जिला आबकारी अधिकारी रहे एसआ पांडेय को हटाकर बभनान डिस्टलरी फैक्ट्री से अटैच कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed