फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Action on two kanungo on the cross

लापरवाही पर दो कानूनगो पर कार्रवाई

Sun, 19 Aug 2018 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 19 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Action on two kanungo on the cross
लापरवाही पर दो कानूनगो पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। थाना समाधान दिवस पर थानों में जनता की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान भूमि विवाद, नाली, सड़क समेत अन्य मामले आए। ज्यादातर मामलों में जांच के लिए राजस्व कर्मियों के साथ पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। थाना समाधान दिवस पर कुल 53 मामले आए। इनमें से 14 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं श्यामदेउरवा थाने में अचानक डीएम और एसपी पहुंचे। यहां दायित्व के प्रति लापरवाही के आरोप में दो कानून को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही उनका तबादला नौतनवां तहसील के लिए कर दिया गया।
विज्ञापन

       
डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि परतावल क्षेत्र के कानूनगो हरेराम और कतरारी के योगेंद्र ओझा को दायित्व के प्रति लापरवाह पाया गया। दोनो लोग थाना समाधान दिवस पर शिकायती रजिस्टर साथ नहीं ले आए थे। थाना समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में रुची नहीं लिए जाने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि मई माह से थाना समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की पंजिका अपडेट नहीं मिली। इस पर प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह से नाराजगी जताने के साथ ही उन्हें 24 घंटे के अंदर रजिस्टर ठीक कर उन्हें अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने थानेदार को चेतावनी दी कि  इसके बाद भी लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार उपजिलाधिकारी मदन कुमार की अध्यक्षता में नौतनवां थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व विवाद से संबंधित कुल 3 मामले आए। मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। इस मौके पर सीओ डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार यादव, इंस्पेक्टर केपी यादव, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, इंस्पेक्टर यदुनंदन यादव, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed