{"_id":"5cbcbde5bdec22140966fc47","slug":"action-kacchchi-sharab","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारीवैसी नर्सरी में कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भारीवैसी नर्सरी में कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई
Mon, 22 Apr 2019 12:30 AM IST
राकेश पांडेय
Maharajganj
Maharajganj
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। लोकसभा चुनाव में खलन न पड़े, इसके लिए पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के निर्देश पर रविवार को फरेंदा क्षेत्र के भारीवैसी नर्सरी में कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इसमें भारी मात्रा में शराब व लहन बरामद करते हुए भठ्ठी भी तोड़ी गई। पुलिस ने चार धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भारीवैसी नर्सरी में पुलिस टीम ने छापेमारी की। वहां से अवधेश, मनीष, मुन्ना,व सदानंद के पास से आठ गैलेन में 80 लीटर शराब बरामद करते हुए चारों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से शराब की चार भट्ठियां तोड़ते हुए 10 क्विंटल लहन भी नष्ट किया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज आरकेश सिंह विशेन, उपनिरीक्षक अशोक सिंह, प्रभावती राय, रंजना गौड़, शिवकृपा शुक्ल व अरुण यादव आदि मौजूद रहे।