फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चालक को बंधक बना पीटे जाने से ग्रामीण नाराज

चालक को बंधक बना पीटे जाने से ग्रामीण नाराज

Mon, 06 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
चालक को बंधक बना पीटे जाने से ग्रामीण नाराज

विज्ञापन
चालक को बंधक बना पीटे जाने से ग्रामीण नाराज
डेयरी का गेट बंद कर गांव वालों ने किया प्रदर्शन
डेयरी के मैनेजर पर लगाया चालक को बंधक बनाकर मारने-पीटने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव परागपुर में एक डेयरी के वाहन चालक की वहां कर्मियों ने कुछ दिन पहले बंधक बनाकर पिटाई कर दी। वाहन चालक की पिटाई से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को सुबह करीब आठ बजे डेयरी का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। डेयरी पर विरोध प्रदर्शन की सूचना पर निचलौल व ठूठीबारी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
ग्रामीण सुरेन्द्र पटेल, शैलेश, हरेन्द्र, अर्जुन, जनार्दन एवं ग्राम प्रधान सुदर्शन ने बताया कि परागपुर गांव में महाराजा डेयरी की शाखा गोरखपुर में भी है। जहां पर परागपुर निवासी अमित उर्फ राजू गुप्ता चालक के रूप में कार्य करता है। इन लोगों ने आरोप लगाया कि चालक पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाकर मैनेजर व तीन अन्य कर्मियों ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से मारा पीटा। उधर, पिटाई की जानकारी होने पर ग्रामीण लामबंद होकर सुबह करीब आठ बजे परागपुर स्थित डेयरी पर पहुंचकर गेट बंद कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा व कोतवाल ठूठीबारी बृजनंदन सिंह मौके पर पहुंचे और गांव वालों से बात की। पुलिस अधिकारियों ने गांव वालों को आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस के आश्वासन पर गांव के लोगों ने प्रदर्शन बंद किया। इस संबंध में डेयरी संचालक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला गोरखपुर से जुड़ा होने के कारण उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित अमित ने कहा है कि वह गोरखपुर में डेयरी के वाहन चालक के रूप में कार्य करता था। बीते 2 अगस्त को उसके मना करने के बाद भी मैनेजर द्वारा जबरन एक अन्य चालक मनोज के साथ परागपुर डेयरी पर भेजा गया। रास्ते में चिऊटहा चौराहे पर दोनों चाय पीने के लिए गाड़ी से उतरे और जब वह वापस आए तो मनोज ने उसे गाड़ी में रखे एक लाख रुपये गायब होने की बात बताई। मैनेजर ने उन दोनों को रोकते हुए वापस गोरखपुर लौटने की बात कही। आरोप है कि जब वे लोग गोरखपुर पहुंचे तो उन्हें कमरे में बंद कर मारापीटा गया और एक सादे कागज पर हस्ताक्षर कराया गया। इस संबंध में निचलौल थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित राजू गुप्ता ने तहरीर दी है। जांचकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed