{"_id":"59739e564f1c1ba3328b4609","slug":"91500749398-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियों में घूस लेने वाले सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वायरल वीडियों में घूस लेने वाले सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जनपद के कोठीभार के चिउटहां चौकी पर तैनात रहे आरक्षी अनीश खा द्वारा कथित रूप से घूस लेने का वीडियो वायरल होने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते एसपी के निर्देश पर कोठीभार पुलिस ने उक्त आरक्षी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। उक्त आरक्षी का पूर्व में ही जीआरपी में स्थानांतरण होने के कारण उसे कुछ दिनों पहले ही जनपद से कार्यमुक्त किया जा चुका है, इस संबंध में उसके विरूद्ध आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गयी है।
कोठीभार थाना अंतर्गत चिउटहां चौकी पर तैनात रहे कांस्टेबल अनीश खां अपने तैनाती के दिनों में अपनी धौंस और कथित कारगुजारी को लेकर खासे चर्चे में रहे। इस बीच चौकी परिसर में ही किसी मामले में एक व्यक्ति से खुलेआम रिश्वत लेने का किसी ने वीडियो बना लिया। लेकिन उन दिनों उसे डर भय के नाते वायरल नहीं किया गया। इधर जिले के कोल्हुई और निचलौल थाना क्षेत्रों में दो अलग अलग वीडियो वायरल होने के मामले में हुई फौरी कार्रवाई से एसपी के प्रति बढे़ लोगों के भरोसे ने वीडियो बनाने वाले के मन भी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद जगी और यह वीडियो वायरल हो गया। हालांकि की उक्त सिपाही का जीआरपी में ट्रांसफर होने के कारण पिछले दिनो उसे जिले से कार्यमुक्त भी किया जा चुका था। बावजूद इसके शनिवार को मीडिया में आई खबरों के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसपर कोठीभार पुलिस ने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर,अग्रीम कार्रवाई के लिए जीआरपी के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गयी है।
एएसपी आशुतोष शुक्ला ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को रिपोर्ट भेज दी गई है।