फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   8 cattles found, three smuggler arrested

आठ पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार 

Tue, 21 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज Updated Tue, 21 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
8 cattles found, three smuggler arrested
पशु - फोटो : अमर उजाला
रतनपुर। निपनिया में सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे तस्करी के लिए नेपाल ले जाए जा रहे पांच गायों और तीन बछड़ों को और तीन तस्करों को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकता के बाद सभी पशुओं को मधवलिया रेंज के गो सदन में पहुंचा दिया।  
विज्ञापन

परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव निपनिया में सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने गांव से उत्तर सागौन के बाग में गाय और बछड़ों को बंधा देखा। आपस में चर्चा के दौरान पता चला कि पशुओं को तस्करों नेपाल ले जाने के लिए बांध रखा है।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पांडेय को सूचना दी तो वे अपने कार्यकर्ताओं को मौके पर पहुंचने की बात कही। इसी बीच तीन तस्कर पगडंडी के रास्ते से भाग रहे थे तभी ग्रामीणों और हियुवा कार्यकर्ताओं ने दौड़ाकर तस्करों को पशुओं समेत पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नरसिंह पांडेय कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दी। परसामलिक पुलिस भी तत्परता दिखाते हुए पहुंच गई। परसा मलिक पुलिस तस्कर समेत पशुओं को थाने ले गई तथा कानूनी कार्रवाई करके पशुओं के मधवलिया गो सदन में छुड़वा दिया। पकड़े गए तस्कर पड़ोसी देश नेपाल के पकड़िहवां के हैं। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी नौतनवा गोपीनाथ सोनी ने भी पहुंचकर जायजा लिया।


 जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने बताया कि पुलिस की मिलीभगत से तस्करी  हो रही है। जो तस्कर पकड़े गए है वे नेपाल के पकड़िहवा गांव के रहने वाले बंजारा हैं। जो पुलिस से मिलकर पशु तस्करी करते हैं।


यदि पुलिस तस्करी पर अंकुश नहीं लगाएगी तो हियुवा कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सीओ नौतनवा गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पशुओं को गौशाला में छुड़वा दिया गया है, तस्करों से पूछताछ की जा रही है मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed