फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सड़क किनारे गड्ढ़े में मिला युवक का शव

सड़क किनारे गड्ढ़े में मिला युवक का शव

Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे गड्ढ़े में मिला युवक का शव
सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर मोहम्मदपुर के पास शुक्रवार की सुबह गड्ढे में एक युवक का शव मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव के लोगों के मुताबिक श्यामदेउरवा क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी ध्रुप नारायण उर्फ भूअर (30) गोरखपुर में वेटर का काम करते थे। बृहस्पतिवार को दोपहर में वह घर से निकले और देर रात तक नहीं लौटे। परिजन यह समझ रहे थे कि वह गोरखपुर काम करने चले गए होंगे लेकिन शुक्रवार की सुबह उनका शव सड़क किनारे गड्ढे में मिला। उनके चेहरे पर खून लगा था तथा गर्दन पर चोट के निशान दिखे। पुलिस के अनुसार उन्हें किसी वाहन से टक्कर लग गई होगी, जिससे वह गड्ढे में गिर गए होंगे। रात होने की वजह से किसी की नजर नहीं पड़ी और गड्ढे में युवक ने दम तोड़ दिया। सुबह जब राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्हंोने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed