फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा को पीटा

छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा को पीटा

Fri, 18 Jan 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा को पीटा
छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने छात्रा को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। कस्बे के भगतपुरवा पुल के समीप बृहस्पतिवार को दोपहर में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही एक छात्रा को तीन मनचलों ने छेड़खानी का विरोध करने पर जमकर पीटा। छात्रा के चिल्लाने पर भीड़ जुट गई। मारपीट के बाद तीनों भाग गए। पुलिस मनचलों की तलाश में जुटी है।

कस्बे के एक स्कूल की एक छात्रा दोपहर बाद करीब 2.30 बजे छुट्टी होने पर अपनी सहेली के साथ घर के लिए निकली। वह वाल्मीकि नगर वार्ड स्थित भगतपुरवा पुल के पास पहुंची थी कि इसी बीच तीन मनचले उसे रोककर छेड़खानी करने लगे। जब छात्रा ने विरोध किया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा की आवाज सुन भीड़ जुटने लगी। इसी बीच मौका देखकर मनचले भाग निकले। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस, स्कूल प्रशासन और छात्रा के घर वालों को दी। थोड़ी ही देर बाद चौकी प्रभारी नीरज राय व डायल 100 की टीम पहुंच गई। बकौल छात्रा, तीनों युवक चार-पांच दिनों से उसका पीछा कर थे। बृहस्पतिवार को लड़कों ने उसे जबरन रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगे। जब उसने मना कर दिया तो मनचलों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चौकी प्रभारी नीरज राय ने बताया कि छेड़खानी व मारपीट के एक आरोपी की पहचान की गई है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed