{"_id":"5ba92f9f867a557f015d2946","slug":"71537814431-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के टक्कर से घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के टक्कर से घायल युवक की मौत
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
(महराजगंज)। क्षेत्र के रुदलापुर में एक कार के टक्कर से साइकिल सवार अज्ञात युवक घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कोल्हुई के रुदलापुर चौराहे पर बीती रात एक कार ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के हाथ पर आरके. गौड़ लिखा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस मामले में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घायल युवक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।