{"_id":"5b82d2c442c792463f794728","slug":"71535300292-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण व्यवसायी की पोखरे में मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वर्ण व्यवसायी की पोखरे में मिली लाश, हत्या की आशंका
Updated Sun, 26 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ण व्यवसायी की लाश पोखरे में मिली, हत्या की आशंका
शनिवार को घर से आभूषण बेचने निकला था
अमर उजाला ब्यूरो
कोल्हुई। गांव बटईडीहा के पास पोखरे में स्वर्ण व्यवसायी की लाश मिली। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घरवालों के मुताबिक शनिवार को वह आभूषण बेचने घर से निकले थे। वह गांव-गांव सोने-चांदी के आभूषण बेचने का काम करते थे।
थाना क्षेत्र कोल्हुई के गांव बटईडीहा के पास पोखरे में रविवार की सुबह लोगों ने एक व्यक्ति की लाश देखी। सूचना पाते ही मुकामी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोखरे से निकाला गया। शिनाख्त स्वर्ण व्यवसायी त्रिलोकी वर्मा निवासी मोगलहा 55 थाना कोल्हुई के रूप में हुई। मृतक के परिजनों का कहना है कि वह घर से यह कहकर निकले थे कि लोगों को रक्षाबंधन के अवसर पर सामान देना है, लेकिन देर रात तक जब वह नहीं लौटे तो घर वाले परेशान हो गए। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।