फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एसओ पनियरा के खिलाफ ग्राम प्रधानो ने खोला मोर्चा

एसओ पनियरा के खिलाफ ग्राम प्रधानो ने खोला मोर्चा

Sat, 01 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
एसओ पनियरा के खिलाफ ग्राम प्रधानो ने खोला मोर्चा
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधानों ने एसओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधानाें चेतावनी दी कि अगर एसओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि बेलटिकरा जवाहिर निषाद ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि गांव के कुछ लोग जमीन पर अतिक्रमण कर रहे थे। वहां पहले से चौकी इंचार्ज मुजुरी और एसओ पनियरा मौजूद रहे। यहां अतिक्रमण का विरोध करने पर पुलिस ने जमकर पीटा। उन्होंने एसओ और चौकी इंचार्ज मुजुरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनके समर्थन में तमाम ग्राम प्रधान रहे। सभी ने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान इंदल चौधरी, राधेश्याम, जयप्रकाश, रमाकांत, विद्यासागर यादव, गणेश प्रसाद, प्रमोद कुमार वर्मा, मु. शरीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला की पिटाई के आरोप में प्रधान पुत्र गिरफ्तार
गांगी बाजार। पनियरा थाना के ग्राम के बेलटिकरा में गुरुवार को जमीन विवाद में ग्राम प्रधान पुत्र ने एक महिला की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई। मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्ष से दो-दो लोगों का चालान कर दिया। ग्राम प्रधान संघ का आरोप है कि प्रधान पुत्र को पुलिस ने पीटा। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि एक पक्ष से प्रधान पुत्र जवाहर व जग्गू और दूसरे पक्ष से जयराम व श्रीराम का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed