फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   वन विभाग की भूमि से हटवाया अतिक्रमण

वन विभाग की भूमि से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 14 Mar 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग की भूमि से हटवाया अतिक्रमण
वन विभाग की भूमि से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से ध्वस्त कराया निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। कस्बे के थाना मार्ग स्थित कब्रिस्तान से भूमि पर हुए चारदीवारी निर्माण को वन विभाग की आपत्ति के बाद प्रशासन ने पुलिस बल के साथ ध्वस्त करा दिया। बुधवार को सुबह करीब दस बजे अधिकारियों ने कब्रिस्तान की चारदीवारी के पास पहुंचकर भूमि का पैमाइश कराई। पैमाइश में सड़क के किनारे लोक निर्माण विभाग की 90 कड़ी व दूसरी तरफ वन विभाग की 70 कड़ी जमीन बताई गई।
उपजिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि जिस जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था, वह वन विभाग की है। वन विभाग की आपत्ति के बाद वहां कराए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है। आगे से इस जमीन पर निर्माण न हो, इसकी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम में तहसीलदार राहुल देव भट्ट, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष एसएन दुबे, थानाध्यक्ष कोठीभार सर्वेश सिंह, कोतवाल ठूठीबारी छोटेलाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया, जकाउल्लाह खान और वन विभाग की टीम में एसडीओ वन घनश्याम सिंह, रेंजर मधवलिया जगरनाथ प्रसाद, वन दारोगा अभिषेक सिंह, कासिम अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed