फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बाइक की डिग्गी से एक लाख पचपन हजार चोरी

बाइक की डिग्गी से एक लाख पचपन हजार चोरी

Sat, 29 Dec 2018 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बाइक की डिग्गी से एक लाख पचपन हजार चोरी
बाइक की डिकी से 1.55 लाख उड़ाए
विज्ञापन


निचलौल। कस्बे में कटरा चौराहे के निकट एक दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिकी से उचक्के शुक्रवार को दोपहर में करीब दो बजे एक लाख पचपन हजार रुपये उड़ा दिए। इसकी सूचना बाइक चालक ने डॉयल 100 पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

निचलौल थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा निवासी हृदेश चौहान ने बताया कि कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अपने खाते में एक लाख 55 हजार रुपये जमा करने आए थे। रकम जमा करने के लिए फॉर्म भर बैंक कर्मचारियों को रुपये सौंपे तो पैन कॉर्ड न होने के कारण बैंक कर्मचारियों ने रुपये जमा करने से इंकार कर दिया। इस बीच घर लौटते वक्त कटरा चौराहे के पास एक दुकान के सामने बाइक खड़ी कर शौच करने चले गए। शौच कर वापस आए तो बाइक की डिकी का लॉक तोड़कर रुपये गायब थे। थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed