{"_id":"5caf7a66bdec2214743f5310","slug":"51555004006-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में विदेशी युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में विदेशी युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(संशोधित फाइल )
होटल में विदेशी युवती से छेड़छाड़
सोनौली (महराजगंज)। एक होटल में विदेशी युवती से छेड़छाड़ की घटना हुई। आरोपी युवक नेपाल का नागरिक बताया जा रहा है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बुधवार रात स्विट्जरलैंड की एक युवती नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुंची। वह एक होटल में ठहर गई। इसी दौरान एक नेपाली युवक भी उसी होटल में ठहरा। आरोप है कि नेपाली युवक ने विदेशी युवती से छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। युवती ने युवक की हरकत में बारे में होटल प्रबंधक को सूचित कर आव्रजन कार्यालय पहुंच गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि विदेशी युवती का वीजा बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा था। जल्दबाजी में बिना तहरीर दिए वह नेपाल चली गई। आरोपी नेपाली युवक से पूछताछ की जा रही है।