फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   22 देश के अवैध मुद्रा के साथ यूपी का एक युवक नेपाल में गिरफ्तार

22 देश के अवैध मुद्रा के साथ यूपी का एक युवक नेपाल में गिरफ्तार

Mon, 19 Nov 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
22 देश के अवैध मुद्रा के साथ यूपी का एक युवक नेपाल में गिरफ्तार
22 देशों के मुद्रा के साथ भारतीय युवक नेपाल में गिरफ्तार
विज्ञापन


सोनौली। पडोसी राष्ट्र नेपाल के वीरगंज में राजस्व तथा भंसार गश्ती गुल्मी की टीम ने 22 देशों के मुद्रा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। रविवार की सुबह वीरगंज कस्टम के रास्ते भारतीय सीमा रकसौल में घुसपैठ कर रहे युवक को संदेह के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 22 देशों की मुद्रा बरामद हुई।

वीरगंज भंसार क्षेत्र के राजस्व तथा भंसार गश्ती गुल्मपति शसस्त्र पुलिस बल के उपनिरीक्षक तिलक बहादुर खडका ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति भारत के उत्तर प्रदेश के जीयनपुर निवासी सुमिरन यादव है। उसके पास से तंजानिया की 46 हजार मुद्रा, इंडोनेशिया की 15 हजार, नेपाल की 14 हजार 65 रुपैया, रशियन मुद्रा 10 हजार, वियतनामी मुद्रा 6 हजार, 2 हजार 4 सौ भारतीय रुपये, लेबनान की 2 हजार मुद्रा, म्यांमार की 5 सौ मुद्रा, सूडान की 3 सौ मुद्रा सहित अन्य देशों की करेंसी बरामद हुई। इसके अलावा विभिन्न बैंकों के 43 एटीएम कार्ड, 30 आइएमई कार्ड, 44 विभिन्न आईडी, भारतीय परिचय पत्र, दुखिया पासवान नाम का पासपोर्ट बरामद किया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed