फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   5 youngsters caught with one crore

एक करोड़ नेपाली रुपये के साथ पांच युवक पकड़े

Mon, 17 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
5 youngsters caught with one crore
नोट - फोटो : Self
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली बार्डर पर भारत से नेपाल जा रहे पांच युवकों के पास से एसएसबी ने एक करोड़ नेपाली रुपये बरामद कर सभी को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। रविवार की दोपहर सीमा पर एसएसबी आने जाने वालों की जांच कर रही थी। उसी समय एक युवक कमर में बाध कर कुछ लेकर नेपाल जा रहा था।
विज्ञापन


संदेह होने पर जवानों ने रोक कर उसकी तलाशी ली तो 28 लाख रुपये बरामद हुए। रुपये के बारे में सटीक जानकारी नहीं देने पर एसएसबी जवान उससे कड़ाई से पूछताछ करने लगे। युवक ने बताया कि उसके और साथी भी रुपये लेकर नेपाल जा रहे हैं। एसएसबी ने आधे घंटे में चार और युवकों को एक करोड़ एक लाख नेपाली रुपये के साथ पकड़ लिया। सभी युवक नौतनवा कस्बे के मधुबन नगर जायसवाल मोहल्ला और सुनारी मोहल्ले के रहने वाले बताये गए हैं। 
विज्ञापन


एसएसबी चेक पोस्ट प्रभारी सोनौली इंस्पेक्टर राजा कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक नेपाली रुपये के सही कागजात नहीं दिखा पा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सोनौली और नौतनवा में बड़े पैमाने पर करेंसी बदलने का कारोबार होता हैं। नेपाली नोट बदलने के लिए पांच प्रतिशत की आमदनी होने से स्थानीय युवक इस धंधे में लगे हुए हैं। नेपाली रुपये नेपाल के विभिन्न बैंकों में जमा करते हैं और भारत में एटीएम के माध्यम से भारतीय रुपये निकाल लेते हैं। दशहरे की छुट्टी के बाद नेपाल के बैंक खुला तो ये युवक रकम जमा करने बैंक जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed