फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री

Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कोठीभार। सिसवा कस्बे के स्टेशन रोड स्थित एक मकान से बुधवार की रात कोठीभार थाने की पुलिस ने छापे की कार्रवाई कर अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। जांच के दौरान मौके पर 74 शीशी तैयार शराब, केमिकल, भारी मात्रा में रैपर, खाली शीशी व ढक्कन, एक बाइक बरामद हुई। तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सिसवा नगर चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कोठीभार थाना क्षेत्र के बिंदवलियां स्थित पेट्रोल पंप के पास थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस देख कर भागने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। युवक की पहचान कोठीभार थाना क्षेत्र के हेवती निवासी संदेश कुमार के रूप में हुई। उसके पास से अवैध देशी शराब बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि सिसवा कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड निवासी सत्यनारायण उसे शराब उपलब्ध करता है। युवक की निशानदेही पर पुलिस टीम ने नकली शराब बनाने वाले सत्यनारायण के घर पर छापे की कार्रवाई कर जांच की। जांच के दौरान वहां 22 लीटर शराब बनाने के केमिकल, 74 शीशी तैयार शराब, 7800 विभिन्न कंपनियों के रैपर, 200 खाली शीशी व ढक्कन बरामद किया। संदेश एवं विक्की उर्फ अमरदीप को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। उन्होंने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर संदेश व विक्की को जेल भेज दिया गया। एक अन्य आरोपी सत्यनारायण की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed