फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मार पीट में घायल बृद्ध की इलाज के दौरान घर पर मौत

मार पीट में घायल बृद्ध की इलाज के दौरान घर पर मौत

Sat, 01 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
मार पीट में घायल बृद्ध की इलाज के दौरान घर पर मौत
कोल्हुई। थाना क्षेत्र कोल्हुई के ग्राम सभा मैनहवा टोला उत्तरपुर में जमीन विवाद को लेकर बीते दिनों दो पक्षों में हुई मार पीट में घायल 60 वर्षीय वृद्ध की शुक्रवार को मौत हो गई। इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

15 जून की रात कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मैनहवा टोला उत्तरपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों से कुल 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल वसीउद्दुन (60)का इलाज पीजीआई में चल रहा था। चिकित्सकों की सलाह पर दो दिन पहले परिवार वाले उन्हें घर लाए। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही इंस्पेक्टर सतेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी मय फ़ोर्स और थानाध्यक्ष बृजमनगंज ज्ञानेंद्र राय, थानाध्यक्ष फरेंदा चंद्रेश यादव मौके पर पहुंचे। गांव में भारी पुलिस बल तैनात हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। इंस्पेक्टर सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed