{"_id":"583737054f1c1b262413cede","slug":"4-chinease-taken-costody-at-boarder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर चार चीनी संदिग्ध हाल में पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा पर चार चीनी संदिग्ध हाल में पकड़े
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सौनोली बार्डर पर आव्रजन अधिकारियों ने संदिग्ध हालात में चार चीनी नागरिकों को पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली(महराजगंज)।नेपाल से भारत में दाखिल हो रहे चीन के चार लोग और एक तिब्बती नागरिक को हिरासत में लिया गया है। इनमें से किसी के पास भारत में दाखिल होने के लिए वीजा अथवा कोई अधिकृत प्रपत्र नहीं मिला है। उनके पास मौजूद चीनी करेंसी, फोन-सिम कार्ड, शंघाई से काठमांडू आने का अस्थायी परमिट जांचने के साथ खुफिया विभाग की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है।
बुधवार की रात बॉर्डर पर यह कार्रवाई आव्रजन अधिकारियों की टीम ने की। बताते हैं कि सीमा से तेज रफ्तार में गोरखपुर की तरफ बढ़ रही एक कार को संदेह होने पर करीब एक किलोमीटर दूरी के बाद रुकवाया गया। जांच में भारत में प्रवेश को कोई अनुमति पत्र न होने पर यह कार्रवाई की गई।
पूछताछ में कार चला रहे सोनौली के रमेश ने बताया कि इन्हें भैरहवा से दिल्ली तक पहुंचाने के लिए टैक्सी की तरह गाड़ी का इस्तेमाल कर रहा था। आव्रजन कार्यालय सोनौली के प्रभारी एससी तिवारी ने बताया कि चार ने खुद को चीन का निवासी बताया। क्रमवार अपने नाम कलसंग तसेरिंग, लोसंग, ग्यात्सो और पासंग बताए। पांचवें ने खुद को तिब्बत का तसुल्ट्रीम गेलैक बताया। इनके पास से दिल्ली के अरुणा नगर के पते का आधार कार्ड भी मिला है।