फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, छह यात्री घायल

अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, छह यात्री घायल

Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, छह यात्री घायल
टेंपो पलटा, छह यात्री घायल
विज्ञापन

सिरौली गांव के पास हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव सिरौली के निकट ठूठीबारी मार्ग पर बृहस्पतिवार को दिन में करीब बारह बजे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेजा गया।

लोगों के मुताबिक सामने से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। आटो में बैठे छह यात्री घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस व एंबुलेंस की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी निचलौल लाया गया। जहां तीन लोगों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे में गड़ौरा निवासी राजेश (32), बैजनाथ (50), आशा देवी (45), इंद्रावती देवी (50), गांव मैरी निवासनी फूलपत्ती देवी (48) व आटो चालक सोहनलाल (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तेज रफ्तार बाइक चालक फरार हो गया।। इस संबंध में इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed