फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   फंदे से झूलता मिला वृद्ध का शव

फंदे से झूलता मिला वृद्ध का शव

Sun, 03 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
फंदे से झूलता मिला वृद्ध का शव
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के गांव सेमरहना में रविवार सुबह नहर से सटे खेत में एक पेड़ की डाली से संदिग्ध हालत में फंदे में झूलता हुआ एक बुजुर्ग का शव मिला। सुबह गांव के लोग शौच के लिए बाहर गए तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी पाकर मृतक के घर वाले मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
मृतक चेतराम यादव 65 निवासी बेलवा कोतवाली ठूठीबारी का रहने वाला था। उसका शव गांव से सात किमी दूर निचलौल थाना क्षेत्र के सेमरहनां गांव के नहर के पास खेत में आम के पेड़ की डाली में फंदे से झूलता हुआ मिला। लोगों की सूचना पर बहुआर चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने मौके पर पहुंच शव को उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे महेंद्र ने बताया कि पिता चेतराम की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। 20 जून को बहन का शादी थी। करमहियां गांव से बारात आने वाली थी। शादी की तैयारियां की जा रही थी। व्यवस्था का लेकर वह परेशान रहते थे। परिवार के सभी लोग उन्हे समझाने का प्रयास करते थे। लेकिन वह तैयारियों को लेकर इन दिनों कुछ ज्यादा परेशान हो गए थे। इन्हीं सब बातों को लेकर उनकी मानसिक हालात ठीक नहीं थी। शनिवार की शाम लगभग 7 बजे गांव के चौराहे पर गए थे। रात 10 बजे तक उनका घर पर इंतजार किया गया। लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचे तो आस-पास की गांवों में खोजा गया। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। सुबह बगल के गांव के लोगों ने शव मिलने का शोर हुआ तो इस घटना की जानकारी हुई। वृद्ध की मौत को लेकर गांव के लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि आखिर चेतराम गांव के इतनी दूर फंदे पर झूलकर जान देने क्यों गया। कहीं ऐसा तो नहीं कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन

निचलौल थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की जानकारी हो सकेगी। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed