फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भाजपा के जिला महामंत्री समेत तीस लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भाजपा के जिला महामंत्री समेत तीस लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 08 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के जिला महामंत्री समेत तीस लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फरेंदा। गनेशपुर में चार महीने पहले चुनावी रंजिश में मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर फरेंदा थाने में भाजपाजिला महामंत्री समेत दस नामजद व बीस अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत घर में लुट पाट करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के महदेवा बुजुर्ग निवासी रामप्रकाश ने न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि उनका लड़का बलवंत अपने साथी अंकित के साथ 22 अप्रैल की शाम गनेशपुर के नितेश से मिलने गया था। भी चुनावी रंजिश को लेकर लगभग 35 लोग नितेश के घर में घुस गए और तीनों लड़कों को घसीटते हुए सड़क पर लाए और मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों को पिटता देख मौजूद भीड़ ने जब विरोध किया तो ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की सूचना थाना फरेंदा सहित एसपी को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर फरेंदा थाने में भाजपा के जिला महामंत्री प्रमोद तिवारी, श्याम शंकर त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी, ओमप्रकाश तिवारी, विजय तिवारी, अविनाश तिवारी, राहुल गौतम, सुनील कुमार, राजन तिवारी, प्रदीप तिवारी निवासी गनेशपुर सहित बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष बृजनंदन सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed