फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पिता पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

पिता पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
पिता पुत्र पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के गांव टेढ़ी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट में घायल शख्स की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में शनिवार शाम मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में दाह संस्कार हुआ। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन

गांव टेढ़ी में पिछले मंगलवार को भोर में पुरानी रंजिश को लेकर प्रभुनाथ (55) को गांव के ही पिता पुत्र रामजी व मोहन नोकझोड्डक कर रहे थे। प्रभुनाथ ने विरोध किया तो जमकर मारपीट हो गई। प्रभुनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा था। शनिवार शाम को उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के पुत्र उमेश कुमार शव लेकर रात में घर पहुंचे। इसी बीच किसी ने पुरंदरपुर पुलिस को सूचना दे दी। रविवार को पुलिस ने शव का दाह संस्कार करवाया। इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर विनोद कुमार राव का कहना है कि पिता-पुत्र पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed