फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दबिश देकर पुलिस ने गोदाम मालिक का चार पहिया वाहन जप्त किया

दबिश देकर पुलिस ने गोदाम मालिक का चार पहिया वाहन जप्त किया

Sun, 23 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
दबिश देकर पुलिस ने गोदाम मालिक का चार पहिया वाहन जप्त किया
मिठौरा (महराजगंज)। कोतवाली पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा शुक्रवार को हरिहरपुर में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ने के बाद गोदाम मालिक राम अछैबर गुप्ता एवं उसके किराएदार बेल टिकरा निवासी विनोद पटेल की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे है। शनिवार को चौकी प्रभारी बृजेश कुमार सिंह अपने हमराही पारसनाथ यादव, अमित सिंह, रणविजय सिंह, मिथिलेश राय के साथ गोदाम मालिक अछैबर गुप्ता के सिंदुरिया स्थित शिकारपुर रोड पर स्थित मकान पर दबिश देकर खड़े चार पहिया वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

राइस मिल मालिक संदेह के घेरे में
मिठौरा। सदर कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के दौरान हुई छापेमारी से यह साफ पता चल रहा है कि बेलवा चौधरी और हरिहरपुर स्थित गोदाम में मिले अवैध शराब की फैक्ट्री, दोनों के मालिक राम अछैबर गुप्त ही है। दोनों राइसमिल के मालिक होने से अब राम अछैबर गुप्त पुलिस के संदेह के घेरे में विशेष रूप से आ रहे है। शुक्रवार की सुबह बाजरे की खेत मे एक पेटी नकली शराब पाए जाने के बाद चौकी प्रभारी सिंदुरिया बृजेश कुमार सिंह मिल के मालिक राम अछैबर गुप्त से फोन से बात किए। उस समय मिल मालिक शिकारपुर रोड पर स्थित मकान में थे। लेकिन कई बार चौकी प्रभारी के बुलाने के बावजूद भी बीमारी का बहाना करके राम अछैबर गुप्त गोदाम पर नहीं आया तो चौकी प्रभारी सिंदुरिया ने नाराज होकर गोदाम में अपना ताला जड़ कर उच्चाधिकारियों को दूरभाष से इसकी सूचना दे दिए थे। उसके बाद छापे मारी दौरान अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed