फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   300 acre crop turn to ashes

छह गांवों की 300 एकड़ फसल राख

Fri, 07 Apr 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 07 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
300 acre crop turn to ashes
किसान के खेत में जलती गेहूं की फसल।
पुरंदरपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों के सिवान में गेहूं की फसल को फूंकने का आरोप लगाकर मनोरोगी की गांव वालों ने जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस आगजनी में छह गांवों की करीब 300 एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। फायर ब्रिगेड के समय ने पहुंचने पर ग्रामीणों ने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन मे लगभग दस बजे मनोरोगी ने महदेवा के सिवान में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगा दी। गेहूं की फसल धूधू कर जलने लगी। गांव के लोगों ने मनोरोगी को पकड़ लिया। आग की सूचना लोगों ने पुरंदरपुर पुलिस को दी। इस बीच आग क्षेत्र के परसा पांडेय, करमहवा खुर्द, देवपुर, पुरंदरपुर, हरैया रधुबीर, बरगवा बिशुनपुर गांव के सिवान में पहुंच गई। जिससे संतराम, अरविंद, धर्मेंद्र, नूरमोहम्मद, शिवपूजन, रामसरन, कैलाश, शंभू, मु.हसन, इकबाल, शाकिर अली, जलालुद्दीन, सुशील, रामबृक्ष, जनार्दन, सुबाष, पन्नेलाल, रामसेवक, बंशीधर, राजेंद्र, केदार पंचम, संतलाल, इद्रीश विश्वनाथ, घनश्याम आदि की फसल जल गई।
विज्ञापन


एसओ अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि कप्तानगंज के रहने वाले दयानिधि चौबे ने गेहूं की फसल फूंक दी है। उनको थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। सूचना मिलने के बाद भी समय से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा। फसल राख हो जाने पर लगभग बारह बजे आग बुझाने आए फायर ब्रिगेड को देख लोग आक्रोशित हो गए और देवपुर में लगभग एक घंटा हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम नौतनवां के समझाने पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed