{"_id":"5950f6a04f1c1bff058b4b25","slug":"21498478240-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में गिरा मिनी ट्रक, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड्ढे में गिरा मिनी ट्रक, दो घायल
Updated Mon, 26 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा (महराजगंज)। बाजारडीह के समीप साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ब्रेड लदी वाहन गड्ढे में गिर कर बिजली के पोल से टकरा गई। इससे चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस व एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बनकटी लाया गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह के पास सोमवार को दिन में करीब दो बजे गोरखपुर से ब्रेड लाद कर सोनौली की तरफ जा रही मिनी ट्रक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बगल के गड्ढे में गिर गया। इससे पहसे सामने बिजली के खंभे और पुलिया से टकरा गई। पुलिया से टकराने के बाद चालक पांडे बाजार पुरानी बस्ती निवासी जयप्रकाश (35) उसी में फंस गया। दुर्घटना को देखकर अगल-बगल के लोगों के सहयोग से चालक व सेल्समैन गोरखपुर निवासी जितेंद्र (42) वर्ष को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस व एंबुलेंस को दिया। जो मौके पर पहुंच कर घायलों का इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना को सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।