{"_id":"5983712b4f1c1bd4638b478c","slug":"201501786411-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टम ने लाखों के कपड़े की डिलेवरी रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टम ने लाखों के कपड़े की डिलेवरी रोका
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां(महराजगंज)। रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर स्थित पार्सल गोदाम पर रेल मार्ग से बुक करा कर लाए गए लाखों रुपये मूल्य के कपड़े की डिलीवरी को कस्टम विभाग ने रोक दी है। रक्सौल स्टेशन से बुक इस कपड़े में कस्टम विभाग को बड़े गोलमाल की आशंका है। कस्टम विभाग ने वाणिज्य अधीक्षक को मेमो देकर कहा है कि बिना कस्टम जांच एवं अनुमति के बाद ही किसी पार्टी को डिलीवरी नहीं दी जाएगी। कस्टम विभाग की इस कार्रवाई से कथित कपड़ा तस्करों में हड़कंप मच गया है। अभी तक कोई भी पार्टी या व्यापारी रेल वाणिज्य अधीक्षक के यहां डिलीवरी लेने नहीं पहुंचा है। भारत नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल रेलवे स्टेशन से नौतनवां रेलवे स्टेशन के लिए कपड़े की बुकिंग कराई गई थी।
बताया जाता है कि इस कारोबार की भनक कस्टम विभाग को पहले ही लग चुकी थी। कस्टम विभाग ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक को 27 जुलाई को ही मेमो दिया था की यदि किसी भी प्रकार के कपड़े का पार्सल आता है तो उसकी जानकारी कस्टम विभाग को दी जाए। वाणिज्य अधीक्षक वीके सिन्हा के मुताबिक, 29 जुलाई को 78 बंडल एवं 2 अगस्त को 45 बंडल नौतनवां रेलवे पार्सल घर को मिले। कुल 125 बंडल इस कपड़े का मूल्य लगभग 80 लाख रुपये आंका जा रहा है। इस पूरे बंडल की डिलीवरी कस्टम विभाग ने रोक कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक कोई भी पार्टी न तो रेलवे और न ही कस्टम के समक्ष अपना माल होने का दावा किया है। कस्टम उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने कहा कि रक्सौल बॉर्डर से डाइवर्ट कर नौतनवां स्टेशन पर कपड़ा मंगाना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की पूरी गहनता से जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
दस लाख का कपड़ा बरामद
नौतनवां(महराजगंज)। बीती रात कस्टम विभाग नौतनवां की टीम ने भारत नेपाल सीमा पर स्थित लक्ष्मीपुर खुर्द से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का कपड़ा बरामद किया है। जरिए मुखबिर कस्टम विभाग को सूचना मिली कि भारत नेपाल सीमा के लक्ष्मीपुर खुर्द से एक पिकअप पर लदे कपड़े को तस्करों द्वारा नेपाल भेजने की योजना बनाई जा रही है। इस सूचना पर कस्टम इंस्पेक्टर अरविंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापेमारी हुई। इस कार्रवाई के दौरान कस्टम विभाग ने आठ बंडल कपड़ा सहित पिकअप बरामद कर लिया। इस दौरान चालक फरार होने में सफल हो गया। बरामद पिकअप सहित कपड़े को कस्टम एक्ट के तहत सीज कर दिया गया।