फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   20 metre pulled with car

छात्रा को 20 मीटर तक घसीट ले गई कार

Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 21 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
20 metre pulled with car
कार एक्सीडेंट - फोटो : AmarUjala
महराजगंज/पुरंदरपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव देवपुर के हाइवे पर रविवार को देर शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आ जाने से 16 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इसकदर हुआ कि तेज रफ्तार कार उसे साइकिल समेत 20 मीटर तक घसीट कर लेती चली गई। परिवार वाले उसे सीएचसी बनकटी ले गए। जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


देवपुर निवासी जनार्दन की सोलह वर्षीय पुत्री नेहा रविवार को शाम लगभग पांच बजे पुरंदरपुर से ट्यूशन कर साइकिल से आ घर रही थी। जैसे ही नेहा गांव के हाइवे पर स्थित चौथी के घर के समीप पहुंची कि गोरखपुर से सोनौली की तरफ तेज रफ्तार से जा रही कार ने पीछे से उसको अपनी चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साइकिल समेत छात्रा को करीब बीस मीटर तक घसीटते हुए आगे निकल गई। 
विज्ञापन


तेज रफ्तार कार में साइकिल और छात्रा के फंसे होने के कारण चालक को मजबूरन रुकना पड़ा। मौके पर पहुंचे घर वालों ने उसको गंभीर हालत में सीएचसी बनकटी पहुंचाया। वहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed