{"_id":"5c68502bbdec2256b80801fe","slug":"191550340139-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राधिकरण सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
महराजगंज। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशोर ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला बैरक पहुंचकर महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही जेल अधीक्षक को समस्याओं के समाधान की हिदायत दी।
उन्होंने लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर वहां नामित बंदियों को बुलाकर निर्देश दिया कि जिस भी को मुकदमों की पैरवी के लिए निशुल्क अधिवक्ता की जरूरत हो, उसे अविलंब यह अधिवक्ता की सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र अधीक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल अधीक्षक को इस मामले में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जेल अधीक्षक एके सिंह, जेलर अरविंद कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर पीके सिंह, नयन कमल सिंह मौजूद रहे।