{"_id":"5970ffd34f1c1b382a8b4724","slug":"191500577747-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रोगी युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक रोगी युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के बरवां द्वारिका गांव के 38 वर्षीय युवक ने बृहस्पतिवार की सुबह पिपरियां के बगल से होकर गुजरी रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर परिजनों को सौंप दिया।
बरवां द्वारिका निवासी जीतन यादव पुत्र संवरु यादव के घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह सिसवा कस्बे में कपड़े की दुकान पर काम करते थे। जीतन के ऊपर अपनी पत्नी व तीन बेटियों की जिम्मेदारी थी। आमदनी कम होने के नाते आए दिन परिवार में विवाद होता रहता था। इसे लेकर पिछले कुछ दिनों में जीतन की मानसिक स्थिति कुछ बिगड़ गई थी। गोरखपुर में उनका इलाज भी चल रहा था। रोज की भांति जीतन बृहस्पतिवार की भोर में शौच के लिए घर से बाहर निकले और काफी देर तक वे घर नहीं लौटे। परेशान घर वाले उन्हें ढूंढने निकले। गांव के लोगों ने घरवालों को जानकारी दी कि जीतन का क्षत-विक्षत शव पिपरियां के पास स्थित रेलवे ढाले पर पड़ा हुआ है। जानकारी होते ही परिवार वाले घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा कर परिवार वालों को सौंप दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रमाकर यादव ने बताया कि मामला आत्म हत्या का लग रहा है। शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों को सौंप दिया गया है।