फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दंबगों ने ओपीडी में घुस कर डॉक्टर को लाठी-डंडे से पीटा

दंबगों ने ओपीडी में घुस कर डॉक्टर को लाठी-डंडे से पीटा

Wed, 12 Dec 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Wed, 12 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
दंबगों ने ओपीडी में घुस कर डॉक्टर को लाठी-डंडे से पीटा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में विवाद के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
परतावल। बुधवार को श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर तैनात डॉक्टर को दंबगों ने ओपीडी में घुसकर मारा-पीटा। पिटाई के दौरान ओपीडी में मौजूद किसी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं की। पिटाई के बाद दंबग फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। वहीं डॉक्टर को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही एसीएमओ डॉ. आईए अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों का कहना है कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह बृहस्पतिवार से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर तैनात डॉक्टर अग्रेस सिंह ओपीडी में मरीज देख रहे थे तभी लगभग छह की संख्या में हमलवार हाथ मे लाठी-डंडे लेकर आए और डॉक्टर पर हमला बोल दिया। पिटाई करने के बाद हमला करने वाले फरार हो गए। कुछ लोगों ने श्यामदेउरवा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों का कहना है अगर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह बृहस्पतिवार से कामकाज ठर देंगे। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां ज्ञानेंद्र कुमार राय से पूछे जाने पर बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। साथ ही घटना के बारे में पता किया जा रहा है कि डॉक्टर पर हमला क्यों हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed