फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत

Thu, 11 Apr 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत
फोटो:-
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत
साइकिल से बाजार करने जा रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल-बहुआर मार्ग के बैदौली नहर पुल के निकट कुसमा मोड़ पर गुरुवार को साइकिल से बाजार करने जा रहे किशोर की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी दयानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक घटना स्थल से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोर के चचेरे भाई अनिल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गांव डोमा कांटी निवासी प्रद्युम्न (17) एवं अपने साथी दयानंद (18) के साथ साइकिल से कस्बे में बाजार करने के निकले। रास्ते में कुसमा मोड़ पर दोनों ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। इस हादसे में प्रद्युम्न की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि साथी दयानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेजा गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मां शीला देवी, बहन माया व भाई सूरज समेत कई अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। प्रद्युम्न के पिता सुरेंद्र की कुछ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत हो गई थी। प्रद्युम्न की मौत से बहन, भाई व मां का रो रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed