फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   किशोरी को पकड़ कर नेपाल पुलिस को सौंपे

किशोरी को पकड़ कर नेपाल पुलिस को सौंपे

Tue, 02 Apr 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को पकड़ कर नेपाल पुलिस को सौंपे
किशोरी को पकड़ कर नेपाल पुलिस को सौंपा
विज्ञापन


ठूठीबारी(महराजगंज)। नेपाल से एक किशोरी को नौकरी का झांसा देकर खाड़ी देश ले जा रहा तस्कर एसएसबी के जवानों को देखकर फरार हो गया। जबिक किशोरी को एसएसबी ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।

ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार पर राहगीरों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान नेपाल की तरफ से किशोरी भारतीय सीमा क्षेत्र में आती दिखाई दी। संदेह पर एसएसबी जवानों ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह नेपाल के नवल परासी की रहने वाली है। उसे नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति खाड़ी देश भेजने के लिए ले जा रहा था। किशोरी के बताने पर एसएसबी जवानों ने तस्कर की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। कार्रवाई करते हुए किशोरी को महेशपुर सशस्त्र प्रहरी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed