फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडे से हमला

ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडे से हमला

Fri, 31 May 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडे से हमला
ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडे से हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव भेड़ियारी में गुरुवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे नाली का निर्माण कार्य देखने पहुंचे ग्राम प्रधान पर कुछ लोगों ने लाठी डंडो से हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बचाव करने पहुंचे प्रधान के भाई को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उन्हें इलाज के लिए लोग आननफानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं ग्राम प्रधान ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी गई शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान कुंवर विजय मल्ल ने बताया है कि गांव में प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर से बकसीस के घर तक मनरेगा के तहत स्वीकृत पक्की नाली का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि वह मजदूरों द्वारा किए जा रहे कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे, उसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडो ने हमला कर दिया। इसकी जानकारी मिलने उनके भाई सुग्रीव पहुंचकर बीच बचाव का प्रयास करने लगे तो हमलावरों ने उनको भी मारपीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर गजेंद्र राय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed