फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली के पगडंडी मार्ग फरेनिया गांव के पास पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात गश्त के दौरान बाइक सवार एक युवक को प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।

बुधवार की रात करीब 12 बजे कोतवाली के एसआई रविंद्र सिंह एवं एसएसबी के सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार संयुक्त रूप से सरहद के निकट गांव में गश्त कर रहे थे। इस दौरान फरेनिया गांव के मुख्य मार्ग पर तेजी से नेपाल की तरफ से जा रहे बाइक सवार को टीम ने रोका तो युवक बाइक से भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान बाइक पर बोरी में रखी 1500 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन, 500 पीस टैबलेट बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विष्णु कुमार मद्धेशिया निवासी बापू नगर वार्ड नंबर चार पीपीगंज गोरखपुर बताया। प्रभारी निरीक्षक विजय राज सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित दवा के साथ पकड़े गए युवक को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed