{"_id":"5ab2a3274f1c1bc0758b6bf8","slug":"151521656615-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के बिस्कुट के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोने के बिस्कुट के साथ एक गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
gold
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर नेपाल के रास्ते दिल्ली और वहां से केरल जा रहे एक युवक के पास एसएसबी सोनौली गेट की टीम ने सोने के बिस्कुट बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद सोने की कीमत 18 लाख रुपये बताई गई है। बीती रात काठमांडू से दिल्ली जाने वाली बस रात दस बजे सोनौली पहुंची। बस में सवार यात्रियों की जांच में एसएसबी जवानों ने एक युवक के ट्राली बैग से सोने के 19 पीस बिस्कुट बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, जिसका वजन 557.200 ग्राम पाया गया। एसएसबी की पूछताछ में उसने अपना नाम अजिर पुत्र अब्दुल्लाह निवासी ग्राम कल नगर मपोइ अनिकलम थमसरे कलिट केरला बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बिजनेस के सिलसिले में कतर गया था। वहां सोने का बिस्कुट खरीद लिया और वहां से काठमांडू नेपाल पहुंचा। एक दिन काठमांडू में रुक कर मंगलवार को दिल्ली के लिए काठमांडू से बस में सवार हो केरला अपने घर जा रहा था। एसएसबी इंस्पेक्टर राजा मुराद अली ने बताया कि बरामद सोने की कीमत करीब अठारह लाख रुपये आंकी गई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे कस्टम सोनौली को सौंप दिया गया।