फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मामूली विवाद में हुई जमकर मारपीट, नौ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामूली विवाद में हुई जमकर मारपीट, नौ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में हुई जमकर मारपीट, नौ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फरेंदा। बजारडीह में बीती रात मामूली बात से शुरू हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे व ईट पत्थर चलने लगे। मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया और रात में ही भारी पुलिस बल के साथ गांव में पीएसी भी तैनात कर दी गई। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह में साइकिल की टक्कर लगने के बाद कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे बात बढ़ गई और दो समुदाय आमने सामने हो गए। जमकर लाठी-डंडे और ईट-पत्थर चलने लगे। एक पक्ष के मोहमद अमीन, रूस्तम अली, मोहम्मद असलम, तारिक, किताबुन निशा, उमर जहां, महमूद व सेराज तथा दूसरे पक्ष के सूरज कुमार व राम किशोर घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करते हुए घायलों को सीएचसी बनकटी भेजवाया। घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई। मामला दो समुदायों का होने के कारण सतर्कता बरतते हुए भारी पुलिस बल के साथ गांव में पीएसी भी तैनात कर दी गई। शुक्रवार को हालात सामान्य होने के बाद पुलिस फोर्स व पीएसी हटा दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष बृजनंदन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed