फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गर्भवती पत्नी को पीट कर मार डाला

गर्भवती पत्नी को पीट कर मार डाला

Wed, 30 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी को पीट कर मार डाला
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के मौलागंज में सोमवार की रात खाना परोसने में देरी से गुस्साए युवक ने डंडे से पीट कर आठ महीने की गर्भवती पत्नी को मार डाला। पिटाई से अधमरी हो चुकी महिला की जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। युवक की हैवानियत से बच्चे सहमे हुए हैं। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या के पीछे युवक के गैर महिला से संबंध की भी चर्चा है।
विज्ञापन

पति के गुस्से का शिकार बनी शीला(28) की शादी वर्ष 2003 में मौलागंज के लक्ष्मण कन्नौजिया के साथ हुई थी। उसका मायका इसी थाना क्षेत्र के बड़वार में है। उसके दो बच्चे दीपक (10) और संजू (8) हैं। वह आठ माह की गर्भवती थी। लक्ष्मण के माता-पिता की मौत हो चुकी है। लक्ष्मण दो भाई हैं और दोनों अलग रहते हैं। उसका भाई योगेंद्र मुंबई रहता है।उसकी पत्नी मीरा गांव पर रहती है।
विज्ञापन

घटना क्रम केअनुसार, सोेमवार की रात करीब आठ बजे गांव के चौराहे से घूम कर लक्ष्मण घर आया और पत्नी शीला से खाना मांगा। बताते हैं कि खाना परोसने में देरी पर वह आग बबूला हो गया और डंडे से शीला की पिटाई करने लगा। मां को पिटता देख दोनों बच्चे चिल्लाने लगे लेकिन, लक्ष्मण पर मानो भूत सवार था। वह बेरहमी से पीटकर शीला को पीटता रहा और उसे मरणासन्न कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद लक्ष्मण ने ससुराल वालों को शीला की तबीयत खराब होने की सूचना दी और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। लेकिन तब तक शीला की मौत हो चुकी थी। वह शव लेकर वापस घर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शीला के भाई परमहंस कन्नौजिया ने पुलिस को सूचना दे दी थी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी एसपी आरपी सिंह, एसडीएम देवेश गुप्ता और सीओ सदर एमपी सिंह पहुंचे। मौलागंज पहुंचकर पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी पति लक्ष्मण कन्नौजिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मृतका के भाई परमहंस कन्नौजियां निवासी बड़वार की तहरीर पर हत्यारोपी लक्ष्मण कन्नौजिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। एसओ पनियरा ओपी चौहान का कहना है कि हत्यारोपी लक्ष्मण के खिलाफ हत्या का मुकदमा कर हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

कहीं अवैध संबंध तो नहीं विवाद का कारण
खुटहा/मुजुरी। इस घटना को लेकर गांव में इस बात की चर्चा है कि लक्ष्मण का संबंध एक महिला से है। इसे लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर कहा सुनी होती रहती थी। बीती रात भी शायद इसी बात को लेकर विवाद हुआ। वही लक्ष्मण की माने तो भोजन परोसने में देरी के कारण उसे गुस्सा आ गया और जमकर पीटाई कर दी।

मृतका के भाई परमहंस ने बताया कि शादी के बाद से ही लक्ष्मण का दूसरी महिला सं संबंध था। शीला उसका विरोध करती थी तो लक्ष्मण मारपीट कर उसे चुप कर देता था। उसने बताया कि इसी के चलते काफी दिनों तक बहन को अपने घर पर रखा और कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर दिया था। कुछ दिन लक्ष्मण ने माफी मांग कर दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने का भरोसा देकर सुलह कर लिया। उसके बाद उसने शीला को उसके साथ भेज दिया। इधर एक माह से फिर हमेशा झगड़ा करता रहता था।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed