{"_id":"5cbcb48dbdec221401279851","slug":"141555870861-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के गैर इरादतन हत्या व साक्ष्य मिटाने के मामले में एक को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाई के गैर इरादतन हत्या व साक्ष्य मिटाने के मामले में एक को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ माह बाद हुआ हत्याकांड का खुलासा, भाई गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। भागने की फिराक में खड़े पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पकरडीहा के सुनील हत्याकांड के आरोपी को रविवार को पुलिस ने गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मनिकौरा से गिरफ्तार कर लिया गया। डेढ़ माह बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष पुरंदरपुर ने बताया कि मृतक के हत्यारोपी भाई को गैरइरातन हत्या व साक्ष्य मिटाने के मामले में जेल भेज दिया गया है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर-समरधीरा संपर्क मार्ग पर स्थित महुअवा बाबा के स्थान पर 10 मार्च 2019 को एक युवक का शव मिला था। उसकी शिनाख्त ग्राम पंचायत पकरडीहा निवासी सुनील के रूप में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया था।
थानाध्यक्ष पुरंदरपुर दिलीप कुमार शुक्ल ने बताया कि जांच के क्रम में पुलिस का शक परिवार के सदस्यों पर था। लिहाजा परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की गई। इसमें पाया गया कि घटना के दिन 9 मार्च 2019 को सुनील जब घर आया तो शराब के नशे में था। इसे लेकर परिवार में विवाद हुआ। उसकी भाई संदीप से हाथापाई हुई, जिसमें वह गिर पड़ा। उसे गंभीर चोट आई थी। संदीप उसे इलाज के लिए ले जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए संदीप ने उसका शव महुअवां बाबा के स्थान पर रख दिया।