फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   रोटावेटर से कटकर किशोर की मौत

रोटावेटर से कटकर किशोर की मौत

Sat, 01 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
रोटावेटर से कटकर किशोर की मौत
रतनपुर। शिशहनिया उर्फ शीशमहल गांव में ट्रैक्टर से जुताई करते समय रोटावेटर से कटकर बारह वर्षीय सनोज यादव की मौके पर मौत हो गई। शव के टुकड़े हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन

परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव शिशहनिया उर्फ शीशमहल के सिवान में शुक्रवार को लगभग साढ़े तीन बजे गांव का ही ट्रैक्टर रोटावेटर से जुताई कर रहा था। बताया जा रहा है कि स्व. सोहरत यादव का 12 वर्षीय बेटा सनोज यादव ट्रैक्टर पर बैठा था। चलते ट्रैक्टर से उतरते समय पैर फिसला और नीचे गिर गया तथा रोटावेटर में फंस गया। जबतक चालक ट्रैक्टर रोकता तब तक उसके कई टुकड़े हो गए। मौका देखकर चालक फरार हो गया। सूचना पाकर ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुंचे। माता सुमित्रा व बहन ललिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची परसा मलिक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम वीरेंद्र सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed