{"_id":"5a78aa554f1c1b514a8b7a4b","slug":"131517857365-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबने से युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में डूबने से युवती की मौत
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र ग्राम हरगावां उर्फ पिपरहवां के पास सोमवार को नहर में डूबने से युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के करीब तीन घंटे बाद युवती का शव बरामद कर पंचनामा करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
ग्राम सभा हरगावां उर्फ पिपरहवां निवासी जैबुन निशा (19) गांव के पूरब बड़ी नहर की तरफ गई हुई थी। इस बीच उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से युवती नहर में गिर गई और डूबने लगी। कुछ लोग बचाने के लिए भी कूदे। लेकिन तेज बहाव के चलते युवती का पता नहीं चल सका। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर का पानी बंद कराया और युवती की खोजबीन कराई। घटना के करीब तीन घंटे बाद युवती का शव घटना स्थल से करीब एक किमी दूर नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।