{"_id":"598a09c44f1c1bb8208b45c0","slug":"121502218692-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नकदी समेत जेवर उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने नकदी समेत जेवर उड़ाया
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने नकदी समेत जेवर उड़ाए
रतनपुर। बैरवा चंदनपुर गांव में चोर बीती रात एक घर से जेवर और नकदी चुरा ले गए। जेवर व नकदी निकालकर बाक्स गांव से पश्चिम डूड़ी नाले के पास सिवान में फेंक दिया। नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव बैरवा चन्दनपुर में बीती रात मुख्तार अहमद पुत्र सफीकुर्रहमान के घर से चोर नकदी समेत जेवर व मोबाइल फोन उठा ले गए। रात के करीब तीन बजे घर के लोगों की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा खुला था। शक होने पर जब कमरे में गए तो बाक्स गायब था। मुख्तार अपनी मां के ऑपरेशन के लिए 35 हजार रुपये रखे थे। बाक्स में जेवर और दो मोबाइल भी थे। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि डूड़ी नाले के किनारे बाक्स फेंका हुआ है। जब परिजन देखे तो बाक्स टूटा था तथा सामान गायब मिला। गृहस्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।
घर से जेवर व 25 हजार नगदी चोरी
बरगदवां। बीती रात कस्बे से चोरों ने घर का ताला तोड़ कर 25 हजार नकद व जेवर चुरा ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। बीती रात बरगदवां निवासी कृष्ण मोहन यादव के घर से चोरो ने ताला तोड़कर 25 हजार नगदी व जेवर चुरा ले गए। कृष्णमोहन यादव अपने परिवार के साथ छत पर सोए हुए थे । सुबह जब सोकर उठे तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ था। घर में जाकर देखा तो बाक्स से ताला टूटा हुआ मिला। बाक्स में रखा 25 हजार नगद व जेवर गायब था। जिसकी सुचना बरगदवा पुलिस को दे दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा लिया जाएगा।