फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Mon, 07 Jan 2019 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर चौराहे पर भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर बीते एक दिसंबर को हुई लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया। लूट के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। घटना का पर्दाफाश सोमवार को एसपी रोहित सिंह सजवान ने कार्यालय कक्ष में किया।

एसपी ने बताया कि अच्छे लाल निवासी जंगल धूसड़ थाना पिपराइच जिला गोरखपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ देवरिया, महराजगंज, कुुशीनगर जिले में 16 मुकदमे दर्ज हैं। बीते एक दिसंबर को हरपुर चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र पर कट्टा दिखाकर रुपये लूट लिए गए थे। घटना के बाद से पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की लूट की घटना में शामिल व्यक्ति नेपाल जाने की फिराक में हैं। परतावल चौराहे पर लूट की घटना का आरोपी अच्छेलाल वाहन का इंतजार कर रहा था। इस बीच पुलिस टीम पहुंची तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कट्टा, दो कारतूस, 5200 रुपये नकद बरामद हुए हैं। उसने बताया कि जेल में बंद रहने के दौरान बिहार प्रांत के सिवान जिले के सतीश जायसवाल, रघुनाथ जिला सिवान नागेंद्र शाह, हथुआ के अमित फौजी से मुलाकात हुई थी। वहां से एक दिसंबर को जमानत पर छूटने के बाद तीनों ने मिलकर हरपुर चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले 22 नवंबर 2018 को गुलहरिया जिला गोरखपुर ग्राहक सेवा केंद्र से एक लाख 60 हजार रुपये और 5 दिसंबर को सरैया ब्लॉक रोड गोरखपुर से एक महिला से 35 हजार रुपये छीनकर भागे थे। इसके बाद 10 दिसंबर 2018 को हाटा बाजार कप्तानगंज रोड पर कैश वैन लूट में भी शामिल होने की बात आरोपी ने स्वीकार की। एसपी ने बताया कि लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed