फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ठेकेदार की धमकी से सहमें सिचाई कर्मी, आज डीएम मिलेंगे

ठेकेदार की धमकी से सहमें सिचाई कर्मी, आज डीएम मिलेंगे

Mon, 03 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार की धमकी से सहमें सिचाई कर्मी, आज डीएम मिलेंगे
ठेकेदार की धमकी से सिंचाई कर्मी सहमे, डीएम से मिलेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। एक ठेकेदार की धमकी से सहमे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि वह अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिसंबर को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे। इसके बाद अगले दिन चार दिसंबर से कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना शुरू करेंगे।

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन के जिलाध्यक्ष आमोद कुमार ने सिंचाई खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता को सौंपे गए ज्ञापन में आरोपी ठेकेदार पर कर्मचारियों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ठेकेदार पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया है। कहा है कि ठेकेदार की धमकी से कर्मचारी भयभीत हैं और अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि आरोपी ठेकेदार ने 30 अक्तूबर को भी कर्मचारियों को धमकी दी थी। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed