फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ोबाइल की दुकान में हुये चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

ोबाइल की दुकान में हुये चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Sun, 06 Jan 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ोबाइल की दुकान में हुये चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
मोबाइल की दुकान में चोरी का पर्दाफाश
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह
अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। जमुईकला चौराहे पर एक मोबाइल की दुकान में 27 दिसंबर की रात हुई चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने शनिवार को नाबालिग आरोपी को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राव ने बताया कि जमुईकला चौराहे पर विनय यादव की मोबाइल की दुकान है। जिसमें 27 दिसंबर की रात चोर शटर तोड़ कर सामान व नकदी उठा ले गए थे। दुकानदार की तहरीर पर 29 दिसंबर को अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस बीच शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से कुछ मोबाइल का सामान बेचने के लिए नेपाल की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस घेराबंदी कर उसके आने का इंतजार करने लगी। इसी बीच लालपुर प्राइमरी विद्यालय के पास बाइक सवार एक किशोर पीछे बैग लेकर आते दिखा। संदेह होने पर जब उसे रोक कर तलाशी ली गई तो मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमुई कला चौराहे पर मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से सामान चुराया था। चोरी के सामान का एक हिस्सा नेपाल के भुजहवां में बेच चुका है। दूसरी बार मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेचने के लिए जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर एलईडी टीवी, लेमिनेशन मशीन व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए गए। आरोपी के पास से चार मोबाइल, एक टीवी, एक लेमिनेशन मशीन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed