{"_id":"5c2e5252bdec22570d2ddda7","slug":"101546539602-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर लावारिस शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन पर लावारिस शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
नौतनवां। रेलवे स्टेशन नौतनवां पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। जीआरपी आनन्द नगर ने शव को कब्जे में ले लिया है।
रेलवे सुरक्षा बल नौतनवां के चौकी इंचार्ज लोकेश कुमार पासवान ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह एक 65 वर्षीय व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर चादर ओढ़े सोया हुआ दिखा। उसको जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं जगा। जांच में पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई है। वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसकी सूचना जीआरपी आनन्द नगर को दी गई। मौके पर जीआरपी के सब इंस्पेक्टर मान सिंह पहुंचे और शव कब्जे में लेकर आनन्द नगर चले गए। शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।