फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1.12 lac caught

स्टेटिक सर्विलांस टीम ने पकड़े 1.12लाख

Sat, 25 Feb 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 25 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
1.12 lac caught
12 लाख रुपए सीज - फोटो : SELF
कोल्हुई। थानाक्षेत्र के एकसडवां चौराहे पर जांच के दौरान स्टेटिक सर्विलांस टीम ने एक लाख 12 हजार रुपये के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। दोपहर बाद टीम चौराहे पर सभी गाड़ियों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान दुर्ग ग्राम पिपरा थाना बरगदवां निवासी विजय के पास सीमा से अधिक नकदी मिली।
विज्ञापन


अपने पास रखे एक लाख 12 हजार रुपये का स्रोत वह नहीं बता सके। टीम ने रकम को कोल्हुई थाने को सुपुर्द कर कानूनी करवाई की मंजूरी दे दी है। टीम के प्रभारी बीपी सिंघानिया ने कहा कि तय सीमा से अधिक नकदी लेकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


चुनाव में लगे वाहनों का रूट चार्ट तैयारः महराजगंज। जिले की पांच विधान सभा सीटों के चुनाव के लिए बड़े और छोटे वाहनों का रूट चार्ट तैयार हो गया है। ईंधन के लिए पेट्रोल पंप भी आवंटित कर लिए गए हैं। छोटी-बड़ी गाड़ियों को निर्धारित पेट्रोलपंप पर ही तेल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतनवां विधान सभा के लिए पकड़ी व पिपरा बाबू पेट्रोल पंप को नामित किया गया है। महराजगंज विधान सभा क्षेत्र के लिए शिकारपुर व गौनरिया बाबू पेट्रोल पंप को नामित किया गया है। पनियरा क्षेत्र की गाड़ियों के लिए महराजगंज व सतभरियां पेट्रोल पंप से तेल मिलेगा।


सिसवा के लिए महराजगंज के धनेवा धनेई महराजगंज व मुंडेरा कला पेट्रोल पंप को आवंटित किया गया है। फरेंदा विधान सभा क्षेत्र के लिए रामपुर व फरेंदा कस्बे के पेट्रोल पंप को चिह्नित किया गया है। नोडल अधिकारी जिलापूर्ति अधिकारी अजीत त्रिपाठी ने कहा कि सभी बडे़ वाहनों को तेल की आपूर्ति चिह्नित पेट्रोल पंप से होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed