फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crime

रंजिश में युवक की लाठी डंडे से पीटकर हत्या

Sat, 10 Aug 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
लक्ष्मी की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : MAHARAJGANJ
रंजिश में युवक की लाठी डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के गुरली शाही टोला में पुरानी रंजिश में एक युवक को लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना को लेकर शाही टोले के लोग सहमे हुए हैं।
बीते आठ अगस्त को गुरली शाही टोला निवासी लक्ष्मी (20) सिसवा कस्बे में अपने पड़ोसी शिव कुमार के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर आपस में नोकझोंक हो गई। इसके बाद वह घर चले आए। थोड़ी देर में बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर टूट पडे़। गुरुवार की रात को दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिसवा सीएचसी ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद शुक्रवार को सुबह उन्हें घर लाया गया। उनके घर पहुंचते ही फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लाठी डंडे से हुई मारपीट में लक्ष्मी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि लक्ष्मी पर विरोध पक्ष के लोगों ने जमकर लाठियां बरसाईं। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह अस्पताल से इलाज कराकर घर आया था। उसके जख्मों पर पट्टी लगी हुई थी। लेकिन उस पर लाठियां बरसाने वालों को जरा भी रहम नहीं आई।
विज्ञापन

गांव में चर्चा है मामला अवैध संबंध से जुड़ा है। इस बात को लेकर कई बार जाने से मारने की धमकी भी लक्ष्मी को मिली थी। लेकिन इसे मामले को लेकर पुलिस कभी गंभीर नहीं हुई। घटना के बाद किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना में शामिल सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। लक्ष्मी का परिवार मुसहर समुदाय से है, उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। वह मछली पकड़ने एवं मजदूरी कर परिवार के सदस्यों का भरण पोषण करता था।
थानाध्यक्ष कोठीभार रामदवन मौर्य ने बताया कि इस मामले में आरोपी शंकर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed